-सभासद आरती जयसवाल ने रेल मंत्री व सीपीटीएम को भेजा पत्र
-समाजसेवी जगदीश कुमार जायसवाल ने भी रेल मंत्री के अलावा क्त्ड लखनऊ को भेजा पत्र==
अयोध्या 26 नवंबर (आरएनएस )। बीते एक दशक से बंद पैसेंजर गाड़ी सं0:- 54333/34 (लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर)तथा ट्रेन नं0-54109 /10 अयोध्या कैंट-पं0 दीन दयाल उपाध्याय पैसेंजर ट्रेन को पुन: चलाए की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद आरती जयसवाल ने रेल मंत्री तथा बडौदा हाउस नई दिल्ली स्थित मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्री हित में जल्द से जल्द इन दोनों ट्रेनों को चलाए जाने की मांग की है।मामले में कस्बे के समाजसेवी जगदीश कुमार जायसवाल ने भी रेल मंत्री को पत्र भेजा है। इन दोनों अधिकारियों को भेजे गए पत्र में सभासद ने बताया है कि लखनऊ-वाराणसी- मुगलसराय रेल खंड पर विगत वर्ष कोरोना काल से गाड़ी संख्या 54333/34 तथा एक दशक पूर्व से ट्रेन नं 0- 54109/10 का परिचालन विभाग द्वारा बंद कर देने से इस रूट की 2 दर्जन से अधिक छोटे-छोटे स्टेशनों की आय जहां प्रभावित हो गई है वही इन स्टेशनों के पास के हजारों यात्री अपनी यात्रा करने से वंचित हो गए हैं। जब कि रेल लाइन के दोहरीकरण हो जाने से सभी स्टेशनों को हर सुविधा युक्त बनाकर विभाग द्वारा काफी विकास किया गया है,परंतु स्टेशन वही,कर्मचारी वही–परंतु यात्री सुविधा एवं विभागीय आय नदारद।हाल यह है कि क्षेत्रीय जनता को अपने कोर्ट/ कचहरी एवं अपने जनपद मुख्यालय पहुंचने के लिए अपने घर से कई किमी0 चल कर अपने नजदीकी बाजारों से अधिक किराया देकर प्राइवेट वाहनों से जनपद मुख्यालय तक आवागमन करना पड़ रहा है।इस तरीके से जनता को शारीरिक,मानसिक तथा आर्थिक एवं समय का नुकसान उठाना पड़ता है,और विभागीय आय में भारी क्षति।जब कि वर्षों पूर्व राजनीतिक दबाव में अयोध्या कैंट-प्रयाग राज,अयोध्या कैंट-लखनऊ तथा अयोध्या धाम-गोरखपुर रूट पर मेमो ट्रेन चलाई जा रही है।परंतु अयोध्या कैंट से पं. दीन दयाल उपाध्याय के मध्य के यात्रियों को कोई मेमू ट्रेन की सुविधा नहीं दी गई। जनहित में ट्रेन संख्या 54333/34 तथा 54109/10 को चलाया जाए।जिससे वादकारी अपने जनपद स्थित कोर्ट/कचहरी पहुंच सके!अगर यह ट्रेन चलाना संभव न हो तो अयोध्या कैंट-मुगलसराय के मध्य एक मेमो ट्रेन चलाई जाए!जिससे जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी,वही विभागीय आय में भी भारी वृद्धि होगी। सभासद ने बताया कि इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों को चलाए जाने के लिए बीते 3 नवंबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो एवं बडौदा हाउस स्थित सीपीटीएम को पत्र भेजा गया है। जल्द ही नई दिल्ली बडौदा हाउस में महा प्रबंधक से मुलाकात कर उनको भी मामले से अवगत कराकर जल्द से जल्द इन दोनों ट्रेनों को चलाए जाने का अनुरोध किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

