*शिविर के माध्यम से संविधान दिवस की उपयोगिता पर दिया गया जोर
मडि़हान, मीरजापुर 26 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र मडि़हान के ग्राम सभा के कलवारी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार बुधवार को संविधान दिवस कार्यक्रम ग्राम सभा कलवारी में मनाया गया। जिसमें तहसीलदार मडि़हान आशीष कुमार के नेतृत्व में पीएलबी पंकज कुमार मडि़हान द्वारा संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों व अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इसी के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित नि:शुल्क योजनाओं के बारे में व लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में भी पोस्ट व पंपलेट के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें पीएलबी मुकेश कुमार, दीपचंद दुबे व सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

