मडि़हान, मीरजापुर 26 नवंबर (आरएनएस)। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई है। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि जिले के मडि़हान थाना क्षेत्र के जुडिया गोपालपुर निवासी शंकर केसरी पुत्र अजय उर्फ मुन्ना केसरी एक शादी समारोह में सोनभद्र जाते समय रास्ते में मधुपुर-नौगढ़ रोड पर ट्रक और बाइक दोनों की टक्कर हो गई। घायल को आनन फानन में उपचार के लिए परिजनों सोनभद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने वहां पर मृत घोषित कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

