हलिया, मीरजापुर 26 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्र के ऊंटी गांव निवासी शीला देवी पत्नी राजेश पांडेय ने बुधवार को गांव निवासी सिरोही गुप्ता, अतुल, दीपू पुत्र पप्पू व बबीता पत्नी जयनारायण के विरुद्ध तहरीर देकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह छह बजे पति राजेश पांडेय शौच के लिए अपने खेत की ओर गए थे कि रास्ते में लौटते वक्त विपक्षियों ने बांस काटने की बात को लेकर मारपीट करने लगे।पति के शोर गुल मचाने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला की तहरीर पर पुलिस बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

