*गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए दिसम्बर माह के अन्त तक कार्य पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर कराने का दिया निर्देश
मीरजापुर 26 नवंबर (आरएनएस)। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज तहसील सदर के ग्राम विजयपुर मे निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अस्पताल भवन के प्रत्येक कक्ष, आपरेशन थियेटर, शौचालय सहित सभी का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता को परखा। मण्डलायुक्त द्वारा अस्पताल भवन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल भवन को निर्धारित समय सीमा दिसम्बर माह के अन्त तक कार्य मे तेजी लाते हुए प्रत्येक दशा मे पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि हैण्डओवर के पश्चात अस्पताल का संचालन किया जा सके। चूकि अस्तपताल भवन मे बहुत कार्य अवशेष नही रह गया है मजदूरो व लेबरो की संख्या बढ़ाकर कार्य को पूर्ण करा दिया जाए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियो के द्वारा बताया गया कि कार्य प्रारम्भ करने की स्वीकृति वर्ष 2010 में प्राप्त हुई थी जो 3.24 करोड़ लागत निर्धारित थी परन्तु कतिपय कारणोउ से एसआईटी जांच के कारण कार्य मे देरी हुई तथा पुनरीक्षित लागत 7.34 करोड़ धनराशि अवमुक्त होने के पश्चात वर्तमान 88.3 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराते हुए 05.5 करोड़ क्रमिक व्यय किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा गया कि अस्पताल का पूरा भवन माह दिसम्बर 2025 के अन्त तक पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर की कार्यवाही करा दी जाएगी। अस्पताल परिसर मे निर्मित आवासीय भवन मे कार्य मे काफी लेटलतीफी पर मण्डलायुक्त ने इसमे भी मिस्त्रियो व मजदूरो की संख्या मे बढ़ोतरी करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एमओआईसी आवास के अतिरिक्त 06-06 टाइप-3 के आवास दो ब्लाक मे निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमे मण्डलायुक्त द्वारा खिड़की दरवाजे शौचालय आदि मे गुणवत्ता बरकरार रखने के निर्देश दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

