मिर्जापुर 26 नवंबर (आरएनएस)। मीरजापुर उप निदेशक कृषि विकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद मीरजापुर के किसान भाईयों को अवगत कराना है कि वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजनान्तर्गत सोलर पम्प अनुदान के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 26 नवम्बर 2025 से दिनांक 15 दिसम्बर 2025 तक सोलर पम्प की टोकन आन लाइन बुकिंग की जा जायेगी तथा वर्तमान समय में भी सोलर पम्प की आन लाइन बुकिंग हेतु पोर्टल खुला हुआ है, जिस किसान भाइयों को सोलर पम्प की आवश्यकता है वह कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर सोलर पम्प बुक कर सकते है। जनपद मीरजापुर में सोलर पम्प का कुल 767 का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 2 एचपी एसी, डीसी सरफेस हेतु 17 सोलर पम्प, 2 एचपी एसी, डीसी सबमर्सिबल 74 सोलर पम्प, 3 एचपी डीसी/, एसी हेतु 426 सोलर पम्प, 5 एचपी हेतु 96 सोलर पम्प, 7.5 एचपी हेतु 58 सोलर पम्प एवं 10 एचपी हेतु 96 सोलर पम्प के लक्ष्य निर्धारित किये गये है। अनुदान पर सोलर पम्प की आनलाइन बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट पर ‘अनुदान पर सोलर पम्प हेतु बुकिंग करेंÓ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी। कृषकों को आनलाइन बुकिंग के साथ रू 5000 टोकन मनी के रूप में आन लाइन जमा करना होगा। कृषकों द्वारा की गयी बुकिंग को कन्फर्म करने के उपरान्त उसका संदेश कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर पहुंच जायेगा। कृषकों को बुकिंग कन्फर्म होने के पश्चात निर्धारित अवधि के अन्दर अवशेष कृषक अंश की धनराशि का आन लाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैंक के किसी भी शाखा में अथवा आन लाइन जमा करनी होगी अन्यथा कृषक का चयन स्वत: निरस्त हो जायेगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी। पीएम कुसुम योजनान्तर्गत 2 एचपी सरफेस वाटर, 3 एचपी डीसी, एसी पम्प, 5 एचपी एससी, 7.5 एचपी एसी एवं 10 एचपी एसी के सोलर पम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिन पर 60 प्रतिशत अनुदान एवं 40 प्रतिशत की धनराशि कृषकों को कृषक अंश के रूप में जमा करनी होगी। 2 एचपी सोलर पम्प सरफेस में 65729 रू, 2 एचपी डीसी में 66810 रू, 3 एचपी डीसी पम्प में 89080 रू, 3 एचपी एसी पम्प में 88209 रू, 5 एचपी एसी पम्प में 125359 रू, 7.5 एचपी एसी पम्प में 169989 रू तथा 10 एचपी सोलर पम्प में 278627 रू कृषक अंश के रूप में जमा करना होगा। किसान भाईयों से अनुरोध है सोलर पम्प अनुदान पर प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के वेब साइट पर जाकर जल्द से जल्द टोकन जनरेट कर सोलर पम्प बुकिंग करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

