मीरजापुर 26 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन के आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया। श्याम लाल मौर्य, तहसील अध्यक्ष, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि लोहंदी कला पंचतला होटल के ठीक सामने से निकली सड़क पर नल जल विभाग का पाइप फट जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामसभा- राजापुर विकास खण्ड- लालगंज में राजापुर माइनर दुक्खी बिन्द के सामने से निकली नाली फूलचन्द के खेत तक नाली की खोदाई कच्ची बनवा दिया तो भराई के लिए किसान को परेशानी नहीं होगी और नाली टेल तक पहुंच जायेगा। राम श्रृंगार सिंह, पूर्वांचल सदस्य, भाकियू, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्रामसभा महुली में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है जो लो वोल्टेज की समस्या है जिस कारण कृषि कार्य पानी की 3 एचपी की मोटर नहीं चल पा रही ळै। 100 केवी का ट्रासफार्मर व ट्रांसफार्मर से निकली पुरानी तार को बदला जाए। धर्मदेव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाकियू (लोकशक्ति) मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पचेवरा स्थित चैरा देवी माता मंदिर पर जाने वाले सम्पर्क मार्ग जो कैलहट, जलालपुर माफी मार्ग पर हनुमान गढ़ी पचेवरा पूरब की ओर रेलवे लाईन के पूर्वीभाग में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 तक जिसमें मुसहर बस्ती एंव सर्फा कर्मिकों के आवासों से होकर गुजरता है। विगत माह में भी इस सम्पर्क मार्ग को पक्का करने का अनुरोध किया गया था जिस पर पीडब्ल्यूडी जेई स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण करने का आश्वासन दिये परन्तु मात्र आश्वासन ही था अनुरोध है कि यह मार्ग धार्मिक विचारधारा रखने वाले महिला पुरूष के लिए वर्ष के दोनो नवरात्र में जलाभिषेक करने का स्थल है पक्का नवनिर्माण कराने का आदेश दिया जाए। साथ ही अवगत कराया गया कि ग्राम पसही विख जमालपुर के श्री पुष्प शंकर पाण्डेय के घर से सुधाकर पाण्डेय के घर तक निर्माण हेतु मई 2025 को निविदा स्वीकृत हो चुकी है जिसमें निर्माण हेतु सामग्री भी गिरायी गयी है लेकिन खण्ड विभाग के अधिकारी के उदासीनता के चलते कार्य नहीं हो पा रहा है। कार्य को पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा बीडीओ जमालपुर को निर्देशित किया गया था परन्तु बीडीओ जमालपुर द्वारा हिलाहवाली की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

