संविधान दिवस पर आज सपा कार्यालय मे हुई गोष्ठी
प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। पीडीए समाज संविधान की रक्षा के लिए हर हाल मे संघर्ष करती रहेगा। उक्त बातें संविधान दिवस पर आज सपा कार्यालय मे हुई गोष्ठी मे सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
डॉ यादव ने कहा कि भारत का संविधान एक ऐसा दस्तावेज है जिसके हर एक पन्ने मे देश के हर एक नागरिक के लिए उसकी तकदीर, उम्मीद, न्याय, समता, सम्पन्नता और प्रभुता का रास्ता खोला है। आज हम सब पीडीए के लोग संविधान की हिफाजत एवं लोकतंत्र की जड़ो को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेते हैं।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि देश के पीडीए समाज की संविधान के प्रति निष्ठा और विश्वास ने है संविधान विरोधी बाते करने वालों को सुरक्षित किये है। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है। इसका समर्थन करने वाले तमाम संगठन और लोग हमेशा संविधान विरोधी बाते करते रहते हैं। डॉ अम्बेडकर जी ने हमें जो ताकत दी है उसे हर हाल मे बचाये रखना है।
इस मौके सबसे पहले कार्यालय मे स्थापित संविधान मान स्तम्भ पर माल्यार्पण किया गया।
गोष्ठी मे प्रमुख रूप से डॉ मान सिंह यादव, अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, श्रीमती कमला यादव, दान बहादुर मधुर, प्रतिमा रावत, मंजू यादव, सत्य भामा मिश्रा, वजीर खान, नाटे चौधरी, शांति प्रकाश, सुहेल अहमद, महेन्द्र सरोज, संगम लाल मौर्य, आर. एन. यादव,श्रीकांत यादव, सचिन श्रीवास्तव,त्रिभुवन यादव,दीपक यादव, संतलाल वर्मा, धर्मेन्द्र यादव सऊद अहमद, गब्बर यादव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

