जिलाधिकारी ने किया एसआईआर बूथों का निरीक्षण
प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बुधवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत फार्मों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के कार्य में तेजी लाये जाने के दृष्टिगत एम0एल0ए0 कॉन्वेंट स्कूल में बनाये गये बूथों-34, 35, 36, 37 एवं अन्य बूथों सहित रसूलाबाद घाट क्षेत्र में सम्बंधित बीएलओं के द्वारा किए जा रहे एसआईआर फार्मों के वितरण एवं कलेक्शन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
उन्होंने जिन बूथों पर फार्मों के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन के कार्य की प्रगति ठीक नहीं है तथा इस कार्य में बीएलओ के द्वारा लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही है उन बूथों का निरीक्षण करते हुए ऐसे बूथों पर एसआईआर की धीमी प्रगति होने के कारणों की जानकारी ली और संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों को फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन को बढ़ाये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं। किसी के भी स्तर से लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने बूथ पर उपस्थित लोगो से बात कर उनकी समस्याओ को भी जाना तथा उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देशों की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, अपर उप जिलाधिकारी गणेश कनौजिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

