लखनऊ 26 नवंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के पेजेंट शो का उद्घाटन करते हुए देश-विदेश से आए स्काउट गाइड का लखनऊ में स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आतिथ्य सत्कार भारतीय परंपरा की सबसे बड़ी पूंजी है और राज्य सरकार ने सभी प्रतिभागियों को सम्मान और सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।वित्त मंत्री ने स्काउट गाइड के उत्साह, अनुशासन और सेवा-भाव की सराहना करते हुए कहा कि ”तुम जो उठते हो तो उठता है जमाना सारा, तुम जो सोते हो तो सोती है मुल्क की किस्मत।ÓÓ उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। श्री खन्ना ने भाईचारा और सेवा भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।श्री खन्ना ने स्काउट गाइड के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह स्वैच्छिक, शैक्षिक आंदोलन युवाओं के बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास का माध्यम है। उन्होंने स्काउट गाइड के अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समाज के लिए रचनात्मक भूमिका को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने भारत में स्काउट की नींव रखने वाले श्री राम जी वाजपेई का विशेष उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया।पेजेंट शो के दौरान वित्त मंत्री ने आकर्षक पुलिस बैंड प्रस्तुतियों का आनंद लिया और विभिन्न राज्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करती झांकियों का अवलोकन किया। रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य, संगीत और थीम-आधारित एक्ट्स के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की कला परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली रूप में पेश किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पेजेंट शो केवल कला और संस्कृति का उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और भारतीय परंपरा का सशक्त संदेश भी देता है।इस अवसर पर डॉ प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्य आयुक्त, डॉ राजेश मिश्रा स्टेट कमिश्नर (स्काउट), ललिता प्रदीप स्टेट कमिश्नर (गाइड) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर डॉ महेंद्र सिंह और डॉ प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को जम्बूरी का पवित्र शुभंकर प्रतीक ‘शार्दूÓ भेंट किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

