लखनऊ, 26 नवंबर (आरएनएस ) भारत के प्रमुख नेत्र देखभाल नेटवर्क में से एक, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने आज गोमती नगर, लखनऊ में अपने नए अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। यह केंद्र ट्रिनिटी स्क्वायर, विजयपुर कॉलोनी, विभूति खंड, गोमती नगर में स्थित है। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ. अशर अग्रवाल की उपस्थिति में अस्पताल का उद्घाटन किया।लॉन्च के अवसर पर अस्पताल ने 31 दिसंबर 2025 तक सभी के लिए मुफ्त परामर्श, जाँच, चश्मों और सर्जरी पर विशेष छूट की घोषणा की। मरीज मुफ्त व्यापक नेत्र जांच के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।गोमती नगर का यह अस्पताल अत्याधुनिक नेत्र देखभाल सेवाओं का केंद्र है, जिसमें लेजर और रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, लैसिक और रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना और विट्रियस सेवाएं, कॉर्निया और केराटोकोनस प्रबंधन, ग्लूकोमा, ऑकुलोप्लास्टी और बच्चों के नेत्र रोग शामिल हैं। यह केंद्र लखनऊ में उन्नत और बहु-विषयक नेत्र देखभाल का प्रमुख केंद्र बनेगा।अस्पताल की चिकित्सा टीम में डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. नमिता अग्रवाल और डॉ. प्रभव पुरी शामिल हैं। यह टीम मरीजों को व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करेगी।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह अस्पताल उन्नत तकनीक, चिकित्सीय उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रयास स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करते हैं और प्रत्येक नागरिक के जीवन की गुणवत्ता सुधारने में योगदान देते हैं।डॉ. अशर अग्रवाल ने बताया कि यह नया केंद्र राज्य में उनकी विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और आने वाले वर्षों में सेवाओं को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्यपाल द्वारा उद्घाटन उनके लिए अत्यंत सम्मान का विषय है।डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल 1957 में स्थापित हुआ और छ: दशकों से अधिक समय से उत्कृष्ट नेत्र सेवाएं प्रदान कर रहा है। भारत और विश्व के 10 देशों में 250 से अधिक केंद्रों के साथ यह हॉस्पिटल विश्वसनीय नेत्र देखभाल नेटवर्क में अग्रणी है। इस समूह ने 800 से अधिक नेत्र विशेषज्ञों के माध्यम से 15 मिलियन से अधिक मरीजों का सफल इलाज किया है और नेत्र चिकित्सा में नए मानक स्थापित किए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

