लखनऊ, 26 नवंबर (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की रक्षा करता है और इसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिया गया संविधान समाज में समानता और सामाजिक न्याय के रास्ते खोलता है।अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान से ‘सोशलिस्टÓ और ‘सेकुलरÓ शब्द हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हुआ है और एसआईआर के माध्यम से मताधिकार को प्रभावित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि भाजपा और चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोगों के वोट काटने की साजिश कर रहे हैं और उन्हें वोट के अधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह पीडि़त, दुखी और अपमानित लोगों के लिए खतरा है, लेकिन पीडीए के लोग समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।श्री यादव ने मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया का भी उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को वोट बनवाने और सही तरीके से फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में अधिकारियों और बीएलओ पर दबाव डाला जा रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा है। उन्होंने गोण्डा और फतेहपुर में बीएलओ की मौतों का हवाला देते हुए इसे गंभीर मामला बताया।अंत में अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि भाजपा डिटेंशन सेंटर बनाकर जनता को 2027 में इन केन्द्रों में भेजने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए हर नागरिक को सजग रहना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

