लखनऊ, 26 नवंबर (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ के पलासियो मॉल के थिएटर में फिल्म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर के साथ उनकी नई फिल्म ‘120 बहादुरÓ देखी। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई अदम्य वीरता पर आधारित है। युद्ध में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 120 अहीर सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की थी।फिल्म का प्रदर्शन पार्टी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ देखा गया, जहां सभी ने भारतीय सैनिकों के साहस और पराक्रम की प्रशंसा की। पलासियो मॉल का निर्माण श्री यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए कराया गया था।मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह फिल्म हमारे वीर जवानों की सच्ची घटनाओं पर आधारित है और नई पीढ़ी को सेना की वीरता से परिचित कराती है। उन्होंने कहा कि मेजर शैतान सिंह को उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र प्राप्त हुआ। उन्होंने अहीर जवानों की वीरता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक भारत माता की रक्षा के लिए लड़े।श्री यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा अहीर रेजीमेंट की मांग का उल्लेख करते हुए कहा कि नौजवानों को देश की सेवा के लिए अधिक अवसर मिलना चाहिए और रेजीमेंट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने फिल्म निर्देशक और फरहान अख्तर की टीम को बधाई दी।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देशभक्ति पर आधारित फिल्में देखनी चाहिए। साथ ही भाजपा सरकार की विदेश नीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं और चीन के साथ व्यापार बढ़ाने के बावजूद हमारी सीमाओं पर खतरा बना हुआ है।फिल्म ‘120 बहादुरÓ ने न केवल भारतीय सेना की वीरता को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी नए स्तर पर जागृत किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

