अल्मोड़ा,26 नवंबर (आरएनएस)। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा द्वारा नागरिकों में सार्वजनिक स्थानों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक सप्ताहीय अभियान के तहत बुधवार को नेचर पार्क एनटीडी में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देश पर तथा क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जवानों ने पार्क परिसर में फैली प्लास्टिक, कचरा और गिरी पत्तियों को एकत्र कर सफाई की। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करना है। स्वच्छता अभियान में कमांडेंट/प्रशासन बी.सी. जोशी, उप-कमांडेंट/संचार रविनन्द झा, सहायक कमांडेंट/अनुसचिवीय राजकुमार, सहायक अभियंता नबजीत दास, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखती हैं बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

