अल्मोड़ा,26 नवंबर (आरएनएस)। संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने तथा देश में शांति, उन्नति और समृद्धि को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना और चौकी, पुलिस लाइन तथा फायर स्टेशन में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण कर देशहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

