पिथौरागढ़,26 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का मंगलवार को देहरादून में निधन हो गया है। उनके निधन पर थल में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। यूकेडी के सलीम अहमद ने बताया की दिवाकर भट्ट ने उत्तराखंड के हितों के लिए हमेशा कार्य किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोक सभा में विनोद सत्याल, भगवान सिंह, बहादुर सिंह, लीलाधर भट्ट, खड़क सिंह, हर सिंह, दान सिंह, गजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

