पिथौरागढ़,26 नवंबर (आरएनएस)। पेंशन संबधित समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड धर्मशाला लाइन में 28 नवंबर को कैंप का आयोजन किया जाएगा। रक्षा लेखा विभाग ने पेंशन भोगियों,पारिवारिक पेंशन भोगियों व वीर नारियों को आवश्यक दस्तावेज व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित रहने की अपील की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

