आजमगढ़ 26 नवम्बर(आर एन एस) दीदारगंज थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संचालित अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व रॉड से हमला करने के संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 313/25, धारा 115(2), 352, 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।प्रकरण में मुख्य अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।बुधवार को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त कुशलगांब बाजार चौराहे के पास मौजूद है।पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, परंतु पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम उर्फ छंगू बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

