आजमगढ़ 26 नवम्बर(आर एन एस) मुबारकपुर थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट में विधिक कार्रवाई की गई है। बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा उ0नि0 अश्विनी मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमिलो चौराहे के पास मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम बलुआ की ओर से रविदास मंदिर, अमिलो की तरफ नाजायज असलहा लेकर आ रहा है और कहीं जाने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रणनीति के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को रविदास मंदिर के निकट पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी बलुआ, थाना मुबारकपुर, आज़मगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष बताया। जामा तलाशी में एक अदद तमंचा .315 बोर (चालू अवस्था में) तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।अभियुक्त वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा । अभियुक्त को समय 20:43 बजे दिनांक 25.11.2025 को मौके से धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 502/2025, धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

