आजमगढ़ 26 नवम्बर(आर एन एस)अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक-04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक वर्ष-2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के वर्ष-2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है। लगभग 03 सप्ताह पूर्ण होने को है और जनपद में अभी तक 42 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। उक्त कार्य को समय से पूर्ण कराने हेतु मतदाताओ से गणना प्रपत्र संकलित करने एवं बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से डिजिटाइज किये जाने सम्बन्धी कार्य में तैनात किये गये सभी कर्मचारी यथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, डिजिटाइजेशन कार्य में लगे इंजीनियर, बी0एल0ओ0 सुपरवाइजर, बी0एल0ओ0, ए0डी0ओ0 पंचायत, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, सफाईकर्मी आदि दिनांक 04 दिसम्बर 2025 तक किसी भी प्रकार की अवकाश में नही रहेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की पूर्व अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त ही अवकाश पर जायेगें।अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिये गये आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित तिथि से पूर्व शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र संकलित कराकर बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराया जाय।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

