आजमगढ़/छठियोंआजमगढ़-बलिया मार्ग स्थित अबारी में बने सनशाइन कॉलेज पर सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी और आम राहगीरों को भारी परेशानी में डालने का गंभीर आरोप लगा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन द्वारा रोजाना स्कूल बसों को रॉन्ग साइड से क्रॉस कराने के लिए हाईवे को जबरन जाम किया जाता है।आरोप है कि बसों को मोडऩे के समय विद्यालय के बाउंसर और शिक्षक हाईवे पर रस्सी का बरहा (बैरियर) लगाकर आजमगढ़–बलिया मुख्य मार्ग के एक हिस्से को पूरी तरह बंद कर देते हैं। इसके साथ ही मऊ की ओर जाने वाले मार्ग की एक पटरी को भी रोक दिया जाता है, जिससे दोनों ओर के वाहन घंटों तक कतार में फँसे रहते हैं।स्थानीय व दूर-दराज़ के यात्रियों को 15-20 मिनट तक जाम में फँसना पड़ रहा है। कई बार तो स्थिति इससे भी ज्यादा बिगड़ जाती है। यात्रियों ने बताया कि विद्यालय के बाउंसरों और शिक्षकों द्वारा सड़क रोक देने की वजह से लोग विरोध तो करते हैं, लेकिन स्कूल की गाड़ी होने के कारण और कर्मचारियों के दबाव के चलते कोई खुलकर कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता।राहगीरों का कहना है कि यदि विद्यालय अपनी बसों को निर्धारित सही दिशा में चलाए तो ट्रैफिक बाधित नहीं होगा और दुर्घटना की संभावना भी कम रहेगी। लेकिन वर्तमान व्यवस्था से प्रतिदिन यात्रियों को असुविधा और खतरे की स्थिति झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर हाइवे जाम करने और रॉन्ग साइड से बसें चलाने की इस प्रथा पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

