मेरठ 27 नवंबर (आरएनएस )। पल्लवपुरम क्षेत्र की अंसल टाउनशिप स्थित लोटस टावर में बुधवार को 38 वर्षीय सरिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। साथ ही जांच भी शुरू कर दी।
मूल रूप से आगरा के थाना सिकंदरा आवास विकास कालोनी निवासी पति वैभव के साथ सरिता लोटस टावर में रहती थी। वैभव मेरठ के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। दोनों ने ही दूसरी शादी की थी। पहली शादी से दोनों ने तलाकशुदा है।
दंपती पिछले कुछ समय से आईवीएफ प्रक्रिया के माध्यम से संतान चाह रहा था। लगातार असफल हो रहे उपचार और मानसिक दबाव के चलते सरिता बीते कुछ दिनों से अवसाद में थी और दवाई भी नहीं खा रही थी। बुधवार शाम के समय सरिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पति और पुलिस को दी। तबीयत बिगडऩे पर पति उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि दंपती के बीच किसी तरह का विवाद नहीं होने की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव कारण सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
घटना के दौरान पति वैभव बैंक में था। वह पिछले कुछ माह से अपने मायके में थी और दिवाली पर वैभव अपने घर पर ले आया था। वैभव ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को लेकर तनाव में थी, कुछ दिनों से दवाई भी नहीं खा रही थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

