मेरठ 27 नवंबर (आरएनएस )। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री व एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को रुड़की रोड स्थित रेडिसन ग्रीन रिसोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के पुत्र अक्षय व पुत्रवधू काजल को जीवन-यात्रा के नए चरण पर आशीर्वाद दिया।
रिसोर्ट पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों से तो मुलाकात की, लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी।
पत्रकारों के कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं दी। सवालों पर चुप्पी साध गए। पवन वर्मा ने मंत्री के आगमन को पार्टी व व्यक्तिगत रूप से सम्मान की बात बताया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

