-गंगानगर मेरठ मे बनने वाली हाई-टेक टेस्ंिटग लैब के निर्माणस्थल का निरीक्षण
मेरठ 27 नवंबर (आरएनएस )। प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता(आई0ए0एस0) ने औचनिरीक्षण की शुरूवात जनपद मुजफ्फरनगर मे रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम (आर0डी0एस0एस0) के तहत चल रहे एग्रीकल्चर फीडर सेग्रीगेशन कार्यो की, प्रगति का आकंलन करने से की, साथ ही निरीक्षण का मुख्य केन्द्र आर0डी0एस0एस0 योजना मे उपयोग की जा रही सामग्री, की गुंणवत्ता सुनिश्चित करना था।
प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा मैर्सस वी0वी0आई0पी0 इन्फ्राटैक लि0 के खतौली स्टोर का औचक निरीक्षण किया और मैर्सस वी0वी0आई0पी0 इन्फ्राटैक लि0 को सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने स्टोर मे रखी सामग्रियों में से एक 25 केवीए ट्रांसफार्मर एवं 11 केवी टी0पी0एम0ओ0 फ्यूज सेट का रेन्डम सैम्पल परीक्षण लैब मे भेजने के निर्देश दिए।प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के कार्या में उच्चगुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि शेष एग्रीकल्चर फीडरों के सेग्रीगेशन का कार्य समय से पूरा हो सके।मुजफ्फरनगर निरीक्षण के दौरान श्रीविनोद गुप्ता मुख्य अभियन्ता (वि0), श्रीसंजय शर्मा अधीक्षण अभियन्ता विद्युतवितरण मण्डल मुजफ्फरनगर एवं अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

