मेरठ 27 नवंबर (आरएनएस )। मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र में अवैध शराब फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरणों एवं शराब सप्लाई करने में प्रयुक्त कार सहित 06 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। थाना इंचौली पुलिस द्वारा अवैध व अपमिश्रित शराब बनाने, विभिन्न ब्राण्ड की नकली लेबलिंग करने तथा सप्लाई में संलिप्त 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना इंचौली पुलिस ने समसपुर रोड तिराहा कस्बा लावड़ के पास कटे-फटे कपड़ों के गोदाम में आगामी चुनाव के मद्देनजर बड़ी मात्रा में अवैध व अपमिश्रित शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। जहां 06 अभियुक्त अवैध शराब तैयार करते, खाली पव्वों में भरते तथा नकली लेबलिंग करते हुए मिले। पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को मौके से गिरफ्तार किया। गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, रॉयल स्टैग ब्राण्ड के नकली ढक्कन, लेबल, क्यूआर कोड, यूरिया खाद, बोतलें, पव्वे सहित शराब बनाने के उपकरण एवं सप्लाई में प्रयुक्त स्विफ्ट कार नंबर क्क 37 क्र 3926 बरामद की। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इंचौली पर मु0अ0सं0 387/25 धारा 274/275/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, 60/72 आबकारी अधिनियम तथा 63/65 कॉपीराइट एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम यश उर्फ कलवा पुत्र पंकज निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर थाना नौचंदी, अंकित पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम इन्दरपुरा थाना किठौर, यासीन पुत्र मेहरबान निवासी नई बस्ती अमन विहार कालोनी कस्बा लावड़ थाना इंचौली, अनस पुत्र यासीन निवासी नई बस्ती अमन विहार कालोनी कस्बा लावड़ थाना इंचौली, तरुण उर्फ मामा पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम काजीपुर थाना लोहियानगर और दिनेश कुमार पुत्र सेन्सरपाल निवासी ग्राम भोजपुर थाना भोजपुर गाजियाबाद हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

