जौनपुर 27 नवंबर (आरएनएस ) भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिलाध्यक्ष प्रजापति बिजेथुआ धाम का दर्शन करने के बाद शाहगंज पहुंचे व बदलापुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया फिर नौपेडवा में स्वागत किया गया इसके वह सीधे सिहीपुर स्थित कार्यालय पर पहुंचे जहा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए जनपद को संगठनात्मक रूप से शीर्ष पर ले जाने का प्रयास करुगा उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की ओर से जिले के विकास को नई दिशा देना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने राजनीति की शुरुआत पहले वो राष्ट्रीय सेवक संघ के स्वंसेवक के रूप में की ।कार्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया उन्हें शॉल और फूल माला से सम्मानित भी किया गया । जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया संगठन को मजबूत करने और अंत्योदय के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। कृष्ण कुमार जायसवाल मनोरमा मौर्य रामसूरत मौर्य संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय राजू दादा नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता सुरेश धुरिया आमोद सिंह रोहन सिंह भूपेंद्र सिंह सुधांशु सिंह परविंदर चौहान इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव लवकुश सिंह सिद्धार्थ सिंह शनि शुक्ला अवनीश यादव जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

