जौनपुर 27 नवंबर (आरएनएस )। कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमे प्रमुख मांग है कि, देश में राज्य दर राज्य चुनाव आयोग द्वारा इन्टेसिव रिवीजन किया जा रहा हैएसआईआर की पक्षपाती और संदेहप्रद व्यवस्था के प्रति आम जनमानस में वोट चोरी के माध्यम से सरकार चोरी की सरकारी व्यवस्था को लेकर निराशा और गुस्सा है। लोकतंत्र में जनता के ऊपर खासकर दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्गों को वोट के अधिकार से वँचित होने का खतरा महसूस हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि एवं एस.आई.आर. लागू होने वाले राज्यों में लगातार बी.एल.ओ. कर्मचारियों के आत्महत्या की दु:खद खबरें एवं जौनपुर निवासी विपिन यादव जो कि गोंडा मे कार्यरत थे उनकी दुखद मृत्यु इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस जनों ने विपिन यादव के परिवार को न्याय दिलाने, बी एल ओ की सुरक्षा एवं शोषित वँचित समाज के वोट के अधिकार की रक्षा करने वाला और सरल एस. आई. आर. प्रक्रिया को बनाने की मांग उठाई। सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह बाबा, डॉ राकेश उपाध्याय, राकेश मंगला, विजय प्रजापति केपी, विजय बहादुर यादव, प्रमोद शर्मा, लाल प्रकाश पाल, अरविंद यादव, विशाल सिंह हुकुम,इंद्रमणि दुबे, रेखा सिंह, आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

