शिवपुरी 27 Nov, (Rns) । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू चार बच्चे पैदा करे। संख्या होगी तो खेल होगा। बागेश्वर बाबा ने कहा कि चार में से दो बच्चे अपने पास रखे। एक देश की सेवा के लिए और एक हिंदू राष्ट्र के लिए दे। धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सुर्खियों में है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित हो रही है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करना चाहिए। संख्या होगी तो खेल होगा। कुछ पढ़े लिखे हिंदू कहते है न बच्चे न बच्ची जिंदगी कटे अच्छी, बेटा तुम्हारी तो कट जाएगी, आने वाले की क्यों खराब कर रहे हो ?
उन्होंने आगे कहा कि कम से कम चार बच्चे हिंदू पैदा करें। दो बच्चे अपने लिए रखे। एक बच्चा देश की सेवा के लिए दे और एक हमें हिंदू राष्ट्र के लिए दे। आपको बता दें कि हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का यह कोई पहला बयान नहीं है। इससे पहले भी वे बयान दे चुके हैं। एक बार फिर बागेश्वर बाबा का यह बयान चर्चा में है।

