0-7 सट्टा पट्टी व 33,800 नकद जप्त
दुर्ग, 28 नवंबर (आरएनएस)। दुर्ग पुलिस द्वारा जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत सिटी कोतवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने दबे पेट्रोल पंप के पीछे, पोलसायपारा तालाब के पास तथा नल घर शासकीय जिला अस्पताल के पास दबिश देकर अवैध सट्टा खेला रहे आरोपियों को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 07 नग सट्टा पट्टी एवं 33,800 नकद राशि आरोपियों के कब्जे से जप्त की। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध धारा 06, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किया गया। बाद में उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मोहम्मद अजहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी तकियापारा वार्ड क्र. 08, दुर्ग
2. मिर्जा अहमद बेग, उम्र 41 वर्ष, निवासी लुचकीपारा
3. कमल नागेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड
4. मोहम्मद नासिर, उम्र 53 वर्ष, निवासी हटरी बाजार, जामा मस्जिद, दुर्ग
दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

