रायपुर, 28 नवम्बर (आरएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 11 सदस्य (07 सामान्य एवं 04 असामान्य) नवम्बर 2025 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् दिनांक 30/11/2025 को सेवानिवृत हुए इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (दयानंद), वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (राहुल गर्ग), सहायक कार्मिक अधिकारी (महेंद्र कुमार शर्मा), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे7 मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 11 रेलकर्मियों में यांत्रिकी विभाग से 01, इंजीनियरिंग विभाग से 04, परिचालन विभाग से 02, कार्मिक विभाग से 01, सुरक्षा विभाग 01, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 01 एवं विद्युत विभाग से 01 कर्मचारी शामिल है मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मलेन कक्ष में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई7 इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया7 ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये 3,70,33,690/- का भुगतान किया गया7 पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र एवं कर्मचारियों एवं आश्रितों का पास कार्ड, सेवा मेडल दिनांक 28/11/2025 को प्रदान किया गया मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही, साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी अंत में उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी7
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

