अल्मोड़ा,29 नवंबर (आरएनएस)। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की आम सभा में 2025–2027 कार्यकाल के चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। आम सभा में जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पंकज लटवाल को समिति का मुख्य संयोजक मनोनीत किया, जबकि अमिता चौधरी, मुरली मनोहर भट्ट, ऐजाज अंसारी, रोहित कार्की और देवाशीष नेगी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की प्रक्रिया जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान संविधान के अनुसार संचालित की जाएगी। समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव होंगे तथा सूची में दर्ज अधिवक्ता ही 2025–2027 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव संचालन समिति ने सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

