पिथौरागढ़,29 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस ने वड्डा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को दुकान संचालक वड्डा निवासी रघुवर भट्ट के पास से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

