पिथौरागढ़,29 नवंबर (आरएनएस)। सीमांत के हरकोट-चौना मार्ग तीसरे दिन खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बिना बारिश के तीन दिन पूर्व हरकोट-चौना मार्ग में मलबा आ गया था,मार्ग बंद होने से जोशा गांधीनगर व मदकोट क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हरकोट,मालूपाती के लोग अपना सामान तक धारचूला नहीं पहुंचा पा रहे थे। शनिवार को विभागीय जेसीबी से मार्ग में आया मलबा हटाया गया। आवाजाही सुचारु होने से 5 हजार से अधिक की आबादी ने राहत की सांस ली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

