पिथौरागढ़,29 नवंबर (आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय डालाकोटी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति होने पर ग्राम प्रधान गणाई कमल उपाध्याय, प्रधान कूना मनोज कुमार, प्रधान सिमाली सुरेन्द्र बोरा, प्रधान चौकी मीनाक्षी बोरा, प्रधान सिमल्ता नीरज सूंठा, देवेंद्र मेहता, सुंदर बोरा, शंभू सिद्धार्थ पाण्डेय, राजेश बोरा, गिरीश बोरा, संतोष पंत, संतोष उपाध्याय, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, स्वास्थ्य मंत्री व विधायक फकीर राम टम्टा का आभार जताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

