देहरादून,29 नवंबर (आरएनएस)। कैंट विधायक सविता कपूर ने शनिवार को विधायक निधि के तहत वार्ड 41 इंद्रापुरम के गणेश वाटिका में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर सविता कपूर ने कहा कि कैंट विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। क्षेत्र की जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित कार्य निरंतर जारी रहेंगे। क्षेत्रवासियों की सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर स्थानीय पार्षद बबीता गुप्ता, कमाना सिंह, हरीश सामंत, निपुण सक्सेना, आशुतोष शर्मा, ज्योत्सना झा, मनोज नेगी, गगन सिंह, अनीता ढौंडियाल मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

