बिलासपुर 1 दिसंबर 2025(आरएनएस) औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी के ओव्हरब्रिज पर शनिवार रात एक बार फिर दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई, जहां दो मेटरसाइकिल सीजी 10 एएफ 4191 और सीजी 10 एडब्ल्य आपस में टकराकर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।स्थानीय लोगों कहना है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी टकराने के बाद तभी वह सीधा शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गई । इधर, सीसीटीवी फुटेज सामने आने बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।
दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि पीड़ित की पहचान अभी सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरगिट्टी ओव्हरब्रिज पर ऐसे हादसे अब आम हो चुके हैं-पूरे ब्रिज में जगह-जगह गड्ढे हैं, दोनों ओर धूल-मिटटी के ढेर जमा होने एवं जगह-जगह गड्ढे होने के कारण भी दुर्घटनाएं होती रहती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

