सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 1 दिसंबर (आरएनएस)। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में श्री महावीर क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए हैं। इस जीत में राज विश्वकर्मा ( 6 – 1 – 15 – 5 ) व शशांक मौर्या ( 6 – 0 – 20 – 4 ) अचूक गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
सोमवार को मिलिनियम मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री महावीर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम महज 12.4 ओवर में 41 रन ( आदित्य 21 रन, राज विश्वकर्मा 5/15, शशांक मौर्या 4/20, आदित्य 1/00 ) पर बिखर गई। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 6.2 ओवर में दो विकेट पर 42 रन ( प्रत्युश त्रिपाठी 14 अविजित रन, आदित्य 2/09 ) पर बना लिए। मैच के बाद फोर्ड स्कूल के क्रिकेट कोच बृजेश कुमार ने राज विश्वकर्मा को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

