अलावल देवरिया (गोण्डा) 2 दिसंबर। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक तरबगंज कमलाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के द्वारा ग्राम बड़की खजुरी में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं से समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे-यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में महिला उपनिरीक्षक कल्पना श्रीवास्तव, महिला आरक्षी संगीता देवी शामिल रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

