गोण्डा 2द्यश दिसंबर। स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की स्नातक-परास्नातक स्तरीय सत्रांत परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी के क्रम में महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार, सहायक केंद्राध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर राव, प्रो. राजीव अग्रवाल, प्रो. अमन चंद्रा आदि की उपस्थिति में सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।
प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार ने पूर्व की भांति आदर्श परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह जानकारी प्रो. जयशंकर तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

