सुल्तानपुर 2 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के शाहगंज पुलिस चौकी के बगल मोबाइल की दुकान की छत के रास्ते चोर मंगलवार रात फिर से माल पार कर दिया। इससे पहले इसी दुकान में बीते 19 नबम्बर को हुई थी चोरी।इस बार भी दुकान में रखी नकदी और कई मोबाइल लेकर चलते बने।
मंगलवार सुबह पहुंचे प्रोपराइटर ने दुकान पर पहुँचे तो उन्हें फिर से चोरी की जानकारी हुई। आपको बता दें कि
शाहगंज पुलिस चौकी के परिसर से सटी घरहा खुर्द के रहने वाले राशिदुल इस्लाम की मोबाइल की दुकान है। वह मोबाइलों की बिक्री/मरम्मत का काम करते हैं। दुकानदार के कहे को सच मानें तो चोर छत में सेंध लगाकर
दुकान के अंदर घुसे और पूरी दुकान को खंगाला,
इसके अलावा मोबाइल के चार्जरों को भी उठा ले गए। आज मंगलवार को दुकानदार राशिदुल इस्लाम शटर खोलकर अंदर गए तो छत में एक बार फिर सेंध लगा देखा, सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे, इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। आसपास के व्यापारी भी इक?_ा हो गए ।आपको बता दें कि पिछली बार 11 नवम्बर को नगर कोतवाल धीरज कुमार ने दावा किया था कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।एक कैमरे में एक चोर भी दिखा है! जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा!लेकिन उन्हें क्या पता था कि महज 15 दिन में ही चोर फिर से अदम्य साहस का परिचय देगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

