सुल्तानपुर 2 दिसंबर (आरएनएस)। 1989 को प्रधान मंत्री पद की शपथ लिए थे और राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनी थी। प्रधान मंत्री के रूप मे राष्ट्र के नाम पहले संदेश में सरकार को लोक परिवर्तन लोक मंगल के लिए समर्पित बताया था।राष्ट्रीय राजनीत का यह पहला चुनाव था जो विश्वनाथ प्रताप सिंह की ईमानदार छवि की छाया में भ्रष्टाचार के विरोध मे हुआ था। उनके इसी संकल्प एवम सरोकार की याद में वी.पी. सिंह स्मारक जन संघर्ष मोर्चा 2 दिसंबर लोक परिवर्तन लोक मंगल दिवस के रूप मे मना रहा है। शहर के सीताकुंड धाम पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार सिंह लाल भैया ने कहा कि 2 दिसंबर को बनी सरकार ऐतिहासिक थी क्योंकि एक दूसरे की धुर विरोधी भाजपा और वामपंथी पार्टियां समर्थन में थी और दोनो को एक साथ ले विरोधाभास की गंठबंधन सरकार के प्रथम सूत्रधार थे, उनका यह कहना कि अब समझौता की सरकार का ही युग है मील का पत्थर बन गई। बिना समझौते की और बिना जाति को साधे तब से लेकर आज तक कोई सरकार बन नही पाई। कार्यकर्म को मोर्चा के नेता राजेश पाठक ने कहा वी पी सिंह को गाली देने वाले राजनीतिक नासमझ है। अपने संबोधन में ऋषिकेश पांडे ने कहा कि वी पी सिंह ने असंभव को संभव कर दिखाया इतिहास उनको कभी भुला नहीं पाएगा । कार्यकर्म में दीपक यादव, देवेंद्र तिवारी, संजय पाल ,आदित्य चौरसिया आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

