सोहावल-अयोध्या 2 दिसंबर (आरएनएस)। रौनाही टोल प्लाज़ा इन दिनों वाहन चेकिंग और वसूली का अड्डा बना हुआ है। सुबह से रात तक आरटीओ, सेल टैक्स और फाइनेंसर की टीमें वाहनों को हाईवे के बीच रोककर चेकिंग करती रहती है। इससे छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। सड़क सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। फाइनेंसर के अवैध गुर्गो से वाहन चालकों की झड़प रोज की दिनचर्या बनती जा रही है। टोल प्लाजा प्रबंधन में एन एच ए आई का स्पष्ट निर्देश है कि प्लाजा के दोनों तरफ 500 मीटर की दूरी में कोई भी वाहन खड़ा करना अवैध है। इसके बीच सड़क के किनारे कोई भी ढाबा दुकान आदि नहीं खोली जा सकती। बावजूद इसके रौनाही टोल प्लाजा पर सब कुछ धड़ल्ले से चल रहा है।टोल प्लाजा के दोनों तरफ ढाबे और दुकानों की कतार लगी है। सुबह शाम इन दुकानों के सामने आधी सड़क आरक्षित कर अवैध रूप से बड़े-बड़े वाहन खड़े देखे जा सकते हैं जो आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसी कड़ी में अब आरटीओ और सेल टैक्स अधिकारियों की चेकिंग भी सुबह से रात तक सड़क के बीचो-बीच पिछले कुछ दिनों से होने लगी है।टोल प्लाजा हमेशा वाहनों की भीड़ से भरा रहता है। फाइनेंसरों के पालतू गुर्गे अपनी अवैध कमाई के चक्कर में इन वाहनो को जबरन रोक कर ना सिर्फ वसूली का प्रयास करते हैं। बल्कि ना नुकुर करने वालों से मारपीट तक उतर आते हैं। शिकायत लेकर रौनाही थाने तक जाने वाले पीडि़त वाहन चालकों का कहना है कि अचानक लगने वाला जाम तेज रफ्तार वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर टोल प्लाजा के पेट्रोलिंग प्रबंधक सावी कुमार ने बताया कि रोकथाम के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया। लेकिन कोई निर्देश नहीं मिला है।बहुत जल्द टोल प्रबंधन से कार्रवाई होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

