मेरठ 3 दिसंबर (आरएनएस )। थाना मुंडाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के बीस हजार रूपये आवेदक को वापस कराई गई है
आवेदक अनुज कुमार निवासी ग्राम अटोला थाना मुंडाली मेरठ के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 20 हजार रुपये की ठगी पर पीडि़त अनुज कुमार निवासी उपरोक्त द्वारा साइबर हेल्प लाइन न0 1930 पर शिकायत की गई थी। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीडि़तों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मुंडाली मेरठ पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दर्ज साइबर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित कर उक्त ट्रांसफर धनराशि 20 हजार रूपये आवेदक के खाते में शतप्रतिशत वापस करायी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

