प्रयागराज 28 अप्रैल (आरएनएस )। यशवर्धन शुक्ला के अर्धशतक (65 रन नाबाद, 21 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) की बदौलत सेंट जोसेफ क्लब बी ने क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब को 6 विकेट से हराकर डीआरएम कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
डीएसए मैदान पर सोमवार रात खेले गए मैच में क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब में 23 ओवर में दो विकेट पर 167 रन (तनिष्क केसरवानी 66, मोहम्मद इरशाद 64, अनुराग यादव व अनंत एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में सेंट जोसेफ क्लब बी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन (यशवर्धन शुक्ला 65 नाबाद, कृदय दुबे 59 नाबाद, स्वयं व मलाहत हुसैन एक-एक विकेट) बना लिए। यशवर्धन शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

