पिथौरागढ़ 5 दिसंबर (आरएनएस)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क में इन दिनों पड़ रहे पाले से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश आर्या ने बताया कि क्षेत्र के किल्ल, बड़ालू, मूनाकोट क्षेत्र के पास पड़ रहे पाले से दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। कहा कि इससे किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती है। आर्या ने पाले वाले क्षेत्रों में चूना का छिड़काव करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

