पिथौरागढ़ 5 दिसंबर (आरएनएस)। श्रीनाग महोत्सव समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय अन्तरराज्यीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल रही। फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के बीच खेला गया, जिसमे उधम सिह नगर ने 52 और पिथौरागढ़ ने 25 प्वाइंट बनाए। उधम सिंह नगर 27 प्वाइंट से विजयी रही। विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की नगद धनराशि व ट्रॉफी दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

