रुड़की,06 दिसंबर (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों ने लक्सर में शनिवार को बैठक की। इसमें राशन वितरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने देहात में कुछ लोगों पर बिना वजह के सूचना मांगकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि ब्लैकमेल से बचाव के लिए सूचना अधिकार अधिनियम में संशोधन किए जाने चाहिए। लक्सर क्षेत्र के 80 से अधिक राशन डीलरों ने शनिवार को कस्बे में बैठक की। बैठक में सभी ने सरकार से मिलने वाले लाभांश तथा कमीशन को एकमत से बहुत कम बताया। कहा कि सरकारी गोदाम से राशन को दुकान तक लाने के लिए सरकार सबको एक दर से ढुलाई खर्च देती है। मगर लक्सर व खानपुर के सुदूर देहात तक राशन ले जाने में इससे दोगुना खर्च आता है। इसके अलावा उनको कमीशन और लाभांश के रूप में आज भी वही मामूली रकम मिलती है, जो 30-40 साल पहले मिल रही थी। यह भी कई साल इंतजार के बाद दिया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

