संगीन वारदातों को अंजाम देकर कोलकाता व गोवा में छुप जाता था आरोपी
जगदीश यादव
कोलकाता,06 दिसंबर (आरएनएस)। फुलवारी शरीफ के कुख्यात भू-माफिया और अपराधी नौशाद मलिक को एसटीएएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने महानगर कोलकाता के टेंगरा थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट से देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ इलाके में राजनीतिक हलकों और उसके समर्थकों में खलबली मच गई। प्राथमिक जानकारी में बताया गया है कि, नौशाद के खिलाफ बिहार में जमीन कब्जा, रंगदारी वसूली और हत्या सहित कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। हाल ही में एक कॉलोनी में हुई फायरिंग की घटना के बाद उसके खिलाफ नया मामला दर्ज हुआ था और पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस के अनुसार, अपराध करने के बाद आरोपित नौशाद अक्सर पुलिस से बचने को कोलकाता या गोवा में छिप जाता था। इस बार उसके कोलकाता में मौजूद होने की जानकारी मिलते ही बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि नौशाद ने कोलकाता में एक लक्जऱी फ्लैट खरीद रखा था और हर वारदात के बाद वह यहीं छिपकर रहता था। गुरुवार शाम संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टंगरा इलाके में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फुलवारी शरीफ थाने के ओसी मो. गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि,नौशाद मलिक कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। वह वह शख्स है जिसने हाल ही में 22 जून 2024 को बजरंगबली कॉलोनी में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस गोलीबारी के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आया था। इसके अलावा, वह इमारत शरीया के पास हुई अनवर आलम उफऱ् अनवर दिराहा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में भी नामजद आरोपी था। संगीन वारदातों के बाद आरोपी कोलकाता में एक लग्जरी फ्लैट में आकर रहता था। नौशाद इमारत शरीफ़ा के पास अनवर आलम उफऱ् अनवर दर्जाहा की हत्या के मामले में भी नामजद आरोपी है। वारदात के बाद वह पुलिस की नजऱ से बचकर बिहार से फरार हो गया था, जिसके बाद एसटीएफ उसकी लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी सट्टा नेटवर्क भी चलाने का आरोप है।


















