जौनपुर 9 नवंबर (आरएनएस )। खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 नवम्बर, तक ÓअमेठीÓ में तथा जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर से 02 दिसम्बर, तक Óअयोध्याÓ में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के सब-जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाडिय़ों का जनपदीय चयन परीक्षण 15 नवम्बर को पूर्वान्ह 10. बजे से इन्दिरा गांधी स्पोट्र्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा।जनपद स्तर पर चयनित सब जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ी ही 18 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयनध्ट्रायल्स, जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोट्र्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रात: 10 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयनध्ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयनध्परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। सब-जूनियर बालक (अण्डर-15) हेतु आयु 31 दिसम्बर को 15 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्म दिनांक 01.01.2011 के बाद का होना चाहिए। उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी ने दी है।

