गोसाईंगंज-अयोध्या 7 दिसंबर (आरएनएस )। गोसाईंगंज कोतवाली परिसर में रविवार को नवागत सीओ सदर अरविंद सोनकर ने ग्रामप्रधान, ब्यापारियों, संभ्रात नागरिकों व पत्रकारों के साथ परिचय बैठक किया। बैठक के दौरान इलाके की प्रमुख समस्याओं पर भी गहन चर्चा की गई, जिसमे पश्चिमी रेलवे क्रासिंग व कस्बे में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की लोगो ने प्रशासन से अपील किया।सीओ सदर ने रेलवे व ट्रैफिक विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द ही ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।कस्बे में लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए उन्होंने एसएचओ शारदेन्दु दुबे व कस्बा प्रभारी को निर्देश देते हुए कहाकि सभी दुकानदारों को चेतावनी दे कि अपनी सीमा में ही दुकान लगाए,इसके बाद भी कोई नही मानता है तो उसका चालान कर उचित कार्यवाही करें ल।सीओ सदर ने जनता व पुलिस के बीच बेहतर तालमेल पर जोर देते हुए लोगो से कहाकि कभी भी किसी समस्या व विवाद की सूचना तुरन्त पुलिस को प्रदान करे जिससे समय रहते कार्यवाही को सके।उक्त मौके पर एसआई वीरेंद्र राय, राजकुमार यादव,अमित कुमार,कमलेश कुमार,प्रधान शेखर वर्मा,रामभवन वर्मा,इकबाल हुसैन,मनोज पांडे,अवधेश,संदीप पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

